Posts

Showing posts from May, 2020

Covid-19, covid-19 prevention measures, covid-19 से बचाव के उपाय,

Image
Covid 19-       परिचय-                कोरोना वायरस के बारे में आज हम सभी लोग भलीभांति परिचित हैं तथा जीवन बचाने के लिए आज  पूरे विश्व का मानव समुदाय इस वैश्विक महामारी की चपेट में आ रहा है।तथा इससे बचाव के उपाय और इससे बचने के तरीके ढूंढ रहा है। कोरोना वायरस की प्रथम शुरुआत चीन के वुहान शहर से मानी जाती है कहा जाता है कि वहां एक मांस मार्केट के माध्यम से यह वायरस बाहर निकला है तथा आमजन में फैला है। दिसंबर 2019 के प्रारंभ में यह वायरस सामने आया है तथा वैज्ञानिकों ने इसे covid 19 नाम दिया गया। यह एक अज्ञात वायरस था। आगे देखते हैं इससे होने वाले प्रभाव जो मानव शरीर को प्रभावित करते हैं।     कोरोना वायरस के के लक्षण - सामान्यत हम दिन भर कहीं ना कहीं किसी न किसी के संपर्क में जरूर आते हैं किसी वाहन के संपर्क में, किसी पशु के संपर्क में, किसी के घर पर मिलने जाते हैं। अगर हमें तेज बुखार सिरदर्द गले में खराश सुखी खासी आदि। कई रोगियों के इस वायरस के लक्षणों में नाक का बहना और नाक में दर्द और बदन दर्द और मांसपेशियो...

utilisation, सदुपयोग, समय का उपभोग, समय का उपयोग, समय की पराकाष्ठा,

Image
utilisation -समय का सदुपयोग                   समय का सदुपयोग आज के समय में समय की बहुत ही बड़ी महत्वाकांक्षा है। हर किसी के जीवन में इस का बहुत ही बड़ा महत्व है। समय के अभाव में मानव जीवन व्यर्थ है अगर जिसने सही समय में सही समय पर उचित निर्णय ले लिया वह जीवन में कभी भी विफल नहीं हो पाता है। यही जीवन की अंतिम लक्ष्य की कहानी है।अगर किसी को अपना लक्ष्य प्राप्त करना है तो उसको सही समय के साथ सही कदम का उठाना बहुत ही जरूरी है। समय अपने जीवन में हर किसी को अवसर प्रदान करता है और मानव अपनी क्रियाकलाप आर्थिक गतिविधियां एवं परिस्थितियों के अनुसार अवसर का लाभ नहीं ले पाते और उस अवसर में सम्मिलित होने के लिए उसे कठिन मेहनत और उस स ढूंढनेमय का सही तरीके से उपयोग किया जाना आना चाहिए। तब ही वह उस लक्ष्य की प्राप्ति कर सकता है आज एक व्यक्ति एक विशेष प्रकार की उपलब्धि हासिल किए हुए हैं। अगर हम उनके अतीत में जाकर देखें तो हम पाते हैं कि उन्होंने समय के साथ में अवसरों का लाभ उठाया है। तथा अपने जीवन में आने वाली हर समस्या को अवसरों के माध्यम से समय क...

बेबसी Powerlessness

Image
बेबसी वर्तमान समय में मानव जीवन के सामने एक ऐसा परिवेश उभर कर सामने आया है । जो उसके लिए जीवन जीने से लेकर बहुत ही कठिनाई भरा समय है। तथा उससे इस जीवन को उबार पाने के लिए बहुत ही मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। तथा मानव को पहले जिस परिवेश में ढलना आ गया वह उसी परिवेश में तथा उसी के अनुरूप काम करता रहता है परंतु नए वातावरण में सामंजस्य स्थापित करने के लिए उसे सभी काम आना बहुत ही जरूरी है। जैसे उदाहरण के रूप में सामने आने लग गया कि वर्तमान में एक वैश्विक महामारी कोरोना के दौरान लोगों के सामने रोजी रोटी के लाले पड़ने लग गए। लोग देश-विदेश एक राज्य से दूसरे राज्य एक शहर से दूसरे शहर एक गांव से दूसरे गांव में लाखों लोग पलायन कर रहे हैं। तथा इस पलायन की अवधि के दौरान अपने सपनों को अपने मन में संजोकर जब यह लोग गांव से निकले थे एक शहर से दूसरे शहर में कमाने के लिए गए थे तब अपने सपनों की गठरी को अपने सर पर लाद कर लाए थे परंतु आज ओ सपनों की गठरी का वजन ईतना हो गया  कि वह सिर पर ढो भी नहीं सकता है। तथा अपने बच्चों के सपने अपने मां-बाप के सपने उससे जवाब मांगते हैं ? और उसका एक निरुत्त...

डर से सीखना Learn from fear

Image
डर से सीखना सामान्यत शब्दों में हम कह देते हैं कि यार डर लग रहा है। पर जब वस्तु स्थिति के माध्यम से जब तक आप उससे परिचित नहीं हो पाते हैं। उधर आपके मन में बैठा ही रहेगा। हुआ है ऐसा की एक बार विश्व महामारी कोरोना के दौरान मेरी एक school centre विद्यालय समय में ड्यूटी लगी थी। तथा मेरी ड्यूटी की शिफ्ट दोपहर 2:00 बजे से लेकर शाम को 10:00 बजे तक थी। मैं रोज स्कूल आता था और जाता था ।मै स्कूल से 25 किलोमीटर दूर एक कस्बे में रहता था। कस्बे का नाम rasmi तथा जहां में ड्यूटी करने जाता था वह बरक था। हुआ है ऐसा की जब मैं ड्यूटी जाता था तो रात को मेरे को 10:00 बजे वापिस कमरे पर आना होता था। जब मेरी शिफ्ट के पश्चात जो सर ड्यूटी चार्ज लेने के लिए आए थे। उन्होंने बताया कि जिस रास्ते से हम आते हैं उस रास्ते में रात के समय जंगली जानवर मिलते हैं तथा उनसे भय बना रहता है। और उन्होंने मुझे कहा कि जब आप जाओ तो सावधानी बरतना कहीं ऐसा ना हो कि आपके साथ कुछ अनहोनी घटना हो जाए। जिन्होंने ऐसा बताया वह एक एक्स आर्मी मैन है तथा मैं एक पुलिस में तो मेरे मन में डर पर स्वाभाविक रूप से अपनी जगह बना ही नहीं पाता है...